हरदोई, दिसम्बर 9 -- शाहाबाद। परगना आलमनगर और शाहाबाद क्षेत्र में आग की दो अलग-अलग घटनाओं में मकान और गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। आग की इन घटनाओं से प्रभावित परिवारों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पहली घटना ग्राम लोकपुर कुसमा निवासी अनिल कुमार के आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग के कारण छप्पर सहित घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। अज्ञात कारणों से लगी इस आग से गृहस्वामी को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरी घटना शाहाबाद बाहर चक्कात क्षेत्र में घटी। यहां खेत में खड़ी गन्ने की फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। इस घटना में किसान अनिल कुमार शुक्ला, श्यामा चरण और शिवप्रताप की लगभग ढाई सौ कुंतल गन्ना जलकर राख हो गया। जली हुई फसल की अनुमानित कीमत 87 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.