अमरोहा, मार्च 10 -- कोतवाली क्षेत्र के अगरौला निवासी मकसूद की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। घर के आगे नाली निर्माण को लेकर गांव निवासी 55 वर्षीय मकसूद का पड़ोसियों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मकसूद के पिता तहसीन के मुताबिक दूसरे पक्ष के तीन भाइयों ने मकसूद के सिर पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसा दिए। मारपीट में मकसूद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मकसूद की मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी मिले। इस मामले में पुलिस ने चांद, नासिर व नाजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.