पीलीभीत, मई 3 -- बिलसंडा, संवाददाता। गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बजाज शुगर मिल मकसुदापुर के यूनिट हेड को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह संधू ने कार्यकर्ताओं संग ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा, पेराई सत्र 2024-25 में मिल अब तक सिर्फ 26 नबम्बर 2024 तक भुगतान ही दे पाई है। अब भी मिल पर गन्ना किसानों का करीब 12888 लाख रुपया बकाया है। बजाज को छोड़कर बाकी अधिकांश मिलों में भुगतान की स्थिति बहुत अच्छी है। यहां भुगतान न होने से गन्ना किसान बहुत परेशान हैं। किसी की दवाई और इलाज नहीं हो पा रहा तो किसी को बेटी की शादी व बच्चों की पढ़ाई की चिंता है। जिलाध्यक्ष ने यूनिट हेड को सौंपे ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया है कि अगर किसानों का भुगतान शीघ्र नहीं किया जाता है तो गन्ना किसान मिल गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनिट हेड ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.