नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Sun Transit In Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान और नेतृत्व का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं । फरवरी माह में सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। खास बात यह है कि सूर्य इससे पहले भी शनि की ही दूसरी राशि मकर में ही हैं, यानी लगातार दो शनि-राशियों में सूर्य का गोचर होगा। इस गोचर का असर करियर, रिश्तों, पैसों और सेहत जैसे अहम हिस्सों पर अलग-अलग तरह से दिखेगा। 13 फरवरी 2026 को सुबह 3:49 बजे सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष ...