गाजीपुर, जनवरी 13 -- गाजीपुर (बारा)। मकर सक्रांति एवं माघ अमावस्या के स्नात शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपंन कराने को लेकर मंगलवार की सुबह कोतवाली गहमर में एसडीएम सेवराई संजय यादव और सीओ अनिल कुमार मौजूदगी में ग्रामीण सहित ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। सेवराई एसडीएम संजय यादव ने लोगो से अपील किया कि वह गहरे पानी में नहीं जाये, सुरक्षित तरीके से किनारे में स्नान करें। साथ ही लोगो से स्नान के दौरान होने वाली समस्याओं को सुन कर उनके निराकरण कराये। गहमर के नरवा सहित विभिन्न घाटो पर गहमर के अलावा क्षेत्र के सेवराई,भदौरा, सायर,देवकली सहित दर्जनों गावो के लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान कर दान पुण्य करते है, इससे घाट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। घाटो को साफ सफाई कराने के लिए ग्राम प्रधान बलवन्त सिंह बाला ने खुद सुबह से मौजूद रहकर सफाई कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.