भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मकर सक्रांति पर्व की तैयारी करीब पूरी कर ली गई है। घर में त्योहारी सामान बन गया है। बहन-बेटियों के घर खिचड़ी लोग पहुंचाने लगे हैं। जिन घरों में त्योहारी समान नहीं बना है वह रेडिमेड दुकानों से खरीद ले रहे हैं। पतंग-परेता की दुकानों पर गुरुवार को सुबह से देर शाम तक बच्चों और युवाओं की भीड़ उमड़ी रही। पतंग कटते ही बच्चे शोर मचाते हुए लूटने को दौड़ने लग जा रहे थे। त्योहार को लेकर लोगों में खास ही उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष 14 जनवरी को मकर सक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। पूरा बाजार तिल-गुड़ की खुशबू से गमक रहा है। गांव में कराहा पर गन्ना का रस पकाकर खाड़ बनाया जा रहा है। हर परिवार में त्योहार को लेकर खास उत्साह व उमंग है। ज्ञानपुर नगर, खमरिया, औराई, घोसिया, गोपीगंज, जंगीगंज व महराजगंज समेत हर छोटे-बड़े दुकानों ...