कुशीनगर, जनवरी 12 -- पडरौना। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) पर्व को सार्वजनिक, स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति (खिचड़ी) प्रदेश में स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण व जन-आस्था से जुड़ा पर्व है। इस पर्व की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए 14 को प्रदेश में स्थानीय, सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...