रुद्रपुर, जनवरी 15 -- किच्छा, संवाददाता। मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज व भंडारा लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तगणों की भीड़ देखी गई। भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह ने आदित्य चौक स्थित अपने कार्यालय पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम किया। व्यवसाई विजय प्रकाश यादव ने रुद्रपुर रोड एवं व्यापारियों ने डीडी चौक पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। वहीं साईं बाबा मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर पुरानी मंडी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विधायक तिलकराज बेहड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। साईं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी संजीव खन्ना ने विधायक तिलकराज बेहड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का...