बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- मकर संक्राति पर दही-चूड़ा का लिया आनंद चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। बाजारों में काफी चहल- पहल दिखी। लोग नहा-धोकर कर ईष्ट देवता की पूजा की। उन्हें दही-चूड़ा व तिलकुट का भोग लगाया। गरीबों को दान कर पुण्य के भागीदार बनें। उसके बाद दही-चूड़ा का आनंद उठाया। मान्यता है कि इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध व तर्पण का विशेष महत्व है। पर्व को लेकर चेवाड़ा बाजार में खुली चूड़ा, दही और तिलकुट की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...