हाजीपुर, जनवरी 11 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व को लेकर सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में दही विक्रेताओं ने अभी से जोर-शोर से तैयारियां शुरु कर दी हैं। त्योहार पर दही-चूड़ा, गुड़, तिलकुट, लाई व गजक की भारी मांग रहती है। बाजार तिलकुट की सुगंध से महक रहा है। दही की बिक्री डेढ़ से दो लाख किलो तक पहुंचने का अनुमान है। बड़ी कंपनियों की पैक्ड दही की सप्लाई अलग से होगी। दूध विक्रेता हेमंत सिंह ने बताया कि संक्रांति पर लगभग 4 हजार लीटर दूध की खपत होगी। वहीं नयागांव पूर्वी के अनंत साह ने कहा कि उनकी सेंटर से 3 क्विंटल दूध बिकेगा। अभी से ग्राहक बुकिंग करा रहे हैं और दूध विक्रेताओं को अतिरिक्त ऑर्डर दिए जा रहे हैं। दही के दाम अभी पुराने हैं,लेकिन दूध महंगा होने पर मूल्य वृद्धि संभव है। मकर संक्रांति पर दही की भारी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.