सीवान, जनवरी 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को धूमधाम से पारंपरिक रूप से मनाया गया। मकर संक्राति को लेकर पूरे दिन उत्साह व भक्ति का माहौल रहा। इस दौरान लोगों ने दरौली, सिसवन व रघुनाथपुर में सरयू नदी के विभिन्न घाटों के अलावा दाहा नदी के घाटों पर स्नान-ध्यान कर दान-पुण्य किया। मकर संक्रांति स्नान को लेकर घाटों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा था। नदी तटों पर प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल व गोताखोरों की तैनाती की गई थी। स्नान को सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद नया चावल, उड़द का दाल, तिल का लड्डू, हरी सब्जी समेत अन्य चीजों का दान कर सर्वप्रथम तिलकुट का सेवन किया। इसके उपरांत त्योहार के रिवाज के अनुसार, दिन में दही-चूड़ा व रात में खिचड़ी खाई। राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के अलावा स्थानीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.