बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- मकर संक्राति : मांग खूब, 8 करोड़ से पार जाएगा तिलकुट बाजार तिल का भाव नहीं बढ़ा तो तिलकुट के दाम भी पिछले साल की तरह तिल-गुड़ की सोंधी खुशबू से महक रहा जिले का तिलकुट बाजार हर चौक पर सज गयी हैं चूड़ा-तिलकुट की दुकानें, पहुंच रहे खरीदार फोटो तिलकुट : बिहारशरीफ के पुलपर बाजार में तिलकुट बनाते गया जी के कारीगर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि । मकर संक्रांति को लेकर शहर के चौक-चौराहों पर तिलवा-तिलकुट की अनगिनत दुकानें सजी हैं। खरीदारों की भीड़ उमड़ रही हैं। इस बार तिल के दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन, किलो पर करीब दस रुपए चीनी तो पांच रुपए गुड़ का दाम जरूर चढ़ा है। बढ़ती महंगाई के बाद भी ग्राहकों में उत्साह दिख रहा है। थोक कारोबारियों की मानें तो इस बार सात से आठ करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। जिले में तिलकुट बनाने का कार...