बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- मकर संक्राति : बढ़ रही मांग, इस बार 8 करोड़ से पार जाएगा तिलकुट बाजार तिल का भाव नहीं बढ़ा तो तिलकुट के दाम भी पिछले साल की तरह तिल-गुड़ की सोंधी खुशबू से महक रहा जिले का तिलकुट बाजार फोटो तिलकुट : बिहारशरीफ के पुलपर बाजार में तिलकुट बनाते गया जिले के कारीगर। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि रामाशंकर कुमार। मकर संक्रांति करीब आ रही है। शहर के चौक-चौराहे पर तिलवा-तिलकुट की दुकानें सज गयी हैं। खरीदार पहुंचने लगे हैं। एक जनवरी से ग्राहकों की भीड़ बढ़ेगी। इस बार तिल के दाम नहीं बढ़े हैं। लेकिन, किलो पर करीब दस रुपए चीनी तो पांच रुपए गुड़ का दाम जरूर चढ़ा है। बढ़ती महंगाई के बीच ग्राहकों के लिए राहत यह कि तिलवा-तिलकुट पिछले साल के भाव में ही मिल रहे हैं। कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा से कारोबारियों का मुनाफा जरूर घटा है...