देवघर, जनवरी 13 -- देवघर। मकर संक्रांति 2026 को लेकर देशभर में श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कहीं पर्व को 14 जनवरी तो कहीं 15 जनवरी को मनाने की चर्चाएं सामने आ रही है। अप्रमाणिक गणनाओं और सोशल मीडिया पर प्रसारित अधूरी जानकारियों के कारण आमजन असमंजस में है। मकर संक्रांति सनातन धर्म का एक प्रमुख सौर पर्व है, जिसका निर्धारण चंद्र तिथि से नहीं बल्कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किया जाता है। सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ ही इस पर्व का वास्तविक और शास्त्रसम्मत क्षण माना जाता है और इसी के साथ उत्तरायण का शुभारंभ होता है। इसी विषय पर मिथिला पंचांग के आधार पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पंडित नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी बुधवार को ही मनाई जाएगी। पंडित नितेश कुमार मिश्रा के अनुसार मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.