कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। ज्योतिष सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने बताया कि षट्तिला एकादशी 14 जनवरी बुधवार को है। भगवान भास्कर मकर राशि में 14 जनवरी बुधवार को रात्रि 9:19 पर आएंगे एवं इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगें। खरमास समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रांति का यह शास्त्रोक्त नियम है कि प्रदोष के बाद यदि रात्रि में किसी भी समय संक्रांति लगती है तो उसका पुण्यकाल दूसरे दिन होता है। इस प्रकार मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व 15 जनवरी गुरुवार को मनाया जाएगा। स्नान दान के लिए यह पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...