हरिद्वार, जनवरी 14 -- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बुधवार तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही धर्मनगरी हरिद्वार के हरकी पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती दिखाई दी। "हर हर गंगे" और "हर हर महादेव" के जयघोष के साथ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया और सुख-समृद्धि की कामना की। घने कोहरे के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान और दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया और सुख समृद्धि की कामना भी की। सुबह से शाम तक हरकी पैड़ी के मालवीय घाट, सुभाष घाट, नाई सोता घाट, गऊ घाट एवं अन्य घाटों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी, गुड़ से बनी मिठाई, तिल, गर्म वस्तुओं का दान करने से विशेष फल की प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.