मऊ, जनवरी 13 -- मऊ, संवाददाता। मकर संक्रांति को लेकर बाजार में दुकानें सजने के साथ ही चहल-पहल बढ़ने लगी हैं। महंगाई के बावजूद लोग अपनी हैसियत के मुताबिक सामानों की खरीदारी में लग गए हैं। मकर संक्रांति को देखते हुए मंगलवार को सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। लोग तिलकुट से लेकर लाई, गुड़, तिल, चूड़ा तथा उड़द दाल की खरीदारी करते दिखे। हालांकि इस त्योहार पर महंगाई की मार भी दिख रही हैं। मकर सक्रांति में उपयोग होने वाले सभी सामान की कीमत पिछले साल की अपेक्षा बढ़ गई हैं। लोग धर्म और रीति रिवाजों के अनुसार चूड़ा-दही के साथ तिल की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। जिससे बाजारों में चहल पहल बढ़ गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...