हमीरपुर, जनवरी 29 -- राठ, संवाददाता। 12 दिन पहले घर से निकले 72 वर्षीय वृद्ध का शव कोतवाली क्षेत्र के गोहानी गांव से निकली विरमा नदी के किनारे पानी में उतरता मिला। ग्रामीण ने देखा तो हडकंप मच गया। इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान जरिया थानाक्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी वृद्ध हरिदास के रूप में उसके भतीजे भूपेंद्र कुमार ने की। राठ कोतवाली क्षेत्र के गोहानी गांव से निकली विरमा नदी किनारे बुधवार को 72 वर्षीय वृद्ध का शव उतरते मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव से आधार कार्ड बरामद होने से परिजनों को सूचना दी। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक हरिदास उसके चाचा थे। चाचा हरिदास आविवाहित थे। उनके नाम 6 बीघा कृषि योग्य भूमि थी और तीन बीघा अपने भतीजे भूपेंद्र को द...