आजमगढ़, जनवरी 14 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मकर संक्रांति के पर्व पर बुधवार को फूलपुर में क्रांति दल की ओर से अंतर प्रदेशीय क्रांति दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रांति दल की ओर से आयोजित अंतर प्रदेशीय क्रांति दौड़ में 37 जिलों के लगभग 510 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, चिकित्साधिकारी डॉक्टर मोहम्मद अजीम, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, कोतवाल सच्चिदानंद, मोहम्मद आजम आदि ने शांति का प्रतीक आसमान में गुब्बारा छोड़कर किया। क्रांति दौड़ प्रतियोगिता फूलपुर नगर के शंकर जी तिराहा से शुरू होकर रोडवेज, पशु अस्पताल, पुरानी मिर्च मंडी रोड होते हुए शंकर तिराहे पर आकर समाप्त हुई। धावकों में आगे रहने वाले 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.