सीवान, जनवरी 13 -- गुठनी, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को सरयू नदी में स्नान व मेला की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि दरौली के पंचमंदिरा घाट स्नान के लिए सुरक्षित है। जहां पर 20 की संख्या में गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था की गई है। वहीं, शिवाला घाट खतरनाक होने से बन्द कर दिया गया है। इधर, मकर संक्रांति स्नान मेला के लिए श्रद्धालुओं का बुधवार की शाम से हीं दरौली और गुठनी में आना शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु रात में अपने रिश्तेदार, मित्र, यज्ञशाला, सामुदायिक भवन में ठहरना शुरू कर देते हैं। वहीं, जिनके रिश्तेदार व मित्र नहीं है। वे रजिस्ट्री ऑफिस, मठिया व मंदिर में मेला से पुआल खरीद कर रहते हैं। स्नान के लिए श्रद्धालु सीवान, गोपालगंज, बेतिया, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर व नेपाल से आते हैं। इस...