प्रयागराज, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरुवार को तीर्थराज में श्रद्धा और सेवा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। संगम नगरी के लगभग सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर शहरवासियों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। भोर से ही शुरू हुए इन भंडारों में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारों में पारंपरिक खिचड़ी के साथ पूड़ी-सब्जी, हलवा की भी व्यवस्था रही। धूप खिली होने के कारण श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं उपायुक्त शरद टंडन भी सेवाभाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसते नजर आए। संगम क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। भंडारों के आयोजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.