बुलंदशहर, जनवरी 15 -- नगर के सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गोष्ठी और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेशराज वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, अशोक लोधी एवं संजय भारद्वाज द्वारा भारत माता, मां सरस्वती तथा डॉ. केशव प्रसाद हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण कर संघध्वज प्रणाम के साथ हुआ। गोष्ठी के बाद सह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक संजय सिंघल, नवनीत शर्मा, बीबी सिंह, चंद्रदेव ठेकेदार, सभासद गिरीश पेंट, दिगंबर सिंह यादव, केपी सिंह बघेल, सोनू वशिष्ठ, प्रधानाचार्य राजकुमार, माधव पंडित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...