बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- मकर संक्रांति पर षट्तीला एकादशी का दुर्लभ संयोग, दान को लेकर भ्रम दूर विद्वानों की एक राय-दान पर एकादशी के नियम बाधक नहीं, स्वयं सेवन से करें परहेज मंदिरों में दो दिन मनेगा पर्व, 14 को तिल भोग, 15 को भी रहेगा पुण्य काल पावापुरी, निज संवाददाता। दान और पुण्य का महापर्व मकर संक्रांति इस वर्ष 14 जनवरी बुधवार को षट्तीला एकादशी के पावन संयोग में मनाया जाएगा। इस विशेष योग के कारण श्रद्धालुओं के बीच यह असमंजस बना हुआ था कि एकादशी के कारण चावल-दाल की खिचड़ी का दान किया जाए या नहीं। हालांकि, विद्वानों और आचार्यों की स्पष्ट राय के बाद यह भ्रम अब दूर हो गया है। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार दान करने वालों पर एकादशी के नियम बाधक नहीं होते, केवल स्वयं चावल का सेवन वर्जित माना गया है। ऐसे में मकर संक्रांति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.