सीवान, जनवरी 16 -- हसनपुरा। प्रखंड व नपं के इलाकों में गुरुवार को मकर संक्रांति के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्थानीय दाहा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। वहीं अत्यधिक ठंड के बावजूद श्रध्दालुओं ने स्थानीय घाटो पर जाकर डुबकी लगायी व दान-पुण्य किया। वहीं स्नान ध्यान के बाद लोगों ने हसनपुरा के विभिन्न मंदिरों में पूजन-अर्चना कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की साथ ही दही-चूड़ा, लाई, तिलवा एवं खिंचड़ी का स्वाद चखा। इसके पूर्व मध्यरात्री से ही मोबाइल फोन व वाट्सएप पर अपने सगे संबंधियों मित्रों को मकरसंक्रांति की शुभ कामना एक दूसरे को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.