कौशाम्बी, जनवरी 13 -- तहसील चायल क्षेत्र के मनौरी बाजार में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई मनौरी के नेतृत्व में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मनौरी बाजार स्थित बाबा जी कुटी में संपन्न हुआ। जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने सहभागिता की। खिचड़ी भोज कार्यक्रम नगर इकाई अध्यक्ष सुधीर केसरवानी एवं युवा अध्यक्ष अंकित केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भोज के दौरान व्यापारियों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, व्यापारिक चुनौतियों एवं उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुधीर केसरवानी एवं युवा अध्यक्ष अंकित केसरवानी ने कार्यक्रम में शाम...