बोकारो, जनवरी 15 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बुधवार को सुबह 8 बजे से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी l इस अवसर पर नगर वासियों ने सपरिवार सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत सेक्टर 8 स्थित कालीबाड़ी मंदिर ,सेक्टर वन स्थित राम मंदिर ,सेक्टर 3 थाना मोड़ स्थित हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर में पूजा अर्चना करने को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे lमकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जगन्नाथ मंदिर समेत राम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने गरीब लोगों के बीच चूड़ा, तिलकुट व तिल का दान भी किया l पूजा अर्चना करने को लेकर विभिन्न मंदिरों में काफी भीड़ देखी गईl
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.