महोबा, जनवरी 16 -- महोबा, संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व समूचे जिले में उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह से सरोवरों में पहुंचकर डुबकी लगाई। मंदिरों में परिजनों के साथ पहुंचकर माथा टेंककर खुशहाली की कामना की। लोगों ने तिल दान दिया। जगह-जगह स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरित की गई। पर्यटन स्थल भी लोगों की भीड़ से गुलजार रहे। गुरुवार को मकर संक्रांति को लेकर सुबह से ही लोगों के सरोवरों में पहुंचनें का सिलसिला शुरु हो गया। नदियों और बांध में भी लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। शहर के कीरत सागर, कल्याण सागर,सहित अन्य सरोवरों में लोगों की भीड़ जुटी रही। पर्यटन स्थल में विजय सागर पक्षी विहार, शिवतांडव स्थित पार्क, रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर आदि में लोग परिवार के साथ पहुंचे और पिकनिक मनाई। शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। तहसील स्...