अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व पर रामनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद नागेश्वर नाथ, हनुमान गढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन सहित कई ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन- पूजन किया। अत्यधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। रामपथ से सटे संपर्क मार्गो पर बैरियर लगा दिया गया है। चार पहिया वाहन आवागमन के लिए प्रतिबंधित है। स्नान सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हो गया था। कड़ाके की ठंड के बावजूद घाटों पर भीड़ देखी जाने लगी। जैसे- जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गई वैसे -वैसे श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। सरयू में स्नान करने के बाद घाटों के समीप बैठे गरीब, असहायों और पंडों को दान कर लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया। सुबह सात बजे के बाद मंदिरों में खचाखच भीड़ हो गई। सुरक्षाकर्मी भीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.