बागेश्वर, जनवरी 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने सुबह गंगा स्नान कर बागनाथ समेत विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। माघ की खिचड़ी का भोग लगाया। इसके अलावा सूरजकुंड, सैंज, अग्निकुंड में सुबह से ही लोग अपने बच्चों के मुंडन तथा जनेऊ संस्कार करने के लिए पहुंचने लगे। यह सिलसिला अपराह्न दो बजे तक चलता रहा। प्रवासी भी अपने बच्चों के उपनयन संस्कार के लिए यहां आए हैं। गंगा स्नान व धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। शुक्रवार की सुबह चार बजे से लोग गंगा स्नान कर बागनाथ मंदिर, काल भैरावनाथ, बाणेश्वर, बैणीमाधव मंदिर में पहुंचने लगे। यहां पूजा-अर्चना के साथ उन्होंने परिवार, देश तथा समाज की सुख समृद्धि की कामना की। इसके अलावा सूरजकुंड, अग्निकुंड तथा सरयू तट पर जनेऊ संस्कार, मुंडन तथ...