शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- शाहजहांपुर। मिर्जापुर में बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर रामनगरिया ढाई घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन चढ़ने के साथ तेज होता गया। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला रामनगरिया ढाई घाट पर सुबह तड़के से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। घाटों पर स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। साधु-संतों और कल्पवासियों ने भी विधि-विधान से स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए। मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है, इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.