अररिया, जनवरी 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर आगामी 14 जनवरी को फारबिसगंज स्थित राजद कार्यालय में दही-चूड़ा, तिलकुट भोज का आयोजन किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी राजद के वरिष्ठ नेता क्रांति कुंवर ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जारी है। कहा कि राजद के दही चूड़ा भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...