गढ़वा, जनवरी 4 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड के चांद राज पहाड़ी पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले मकर संक्रांति मेला के सफल आयोजन को लेकर रमना और सिलीदाग पंचायत के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक श्री सीताराम मानस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से मेला आयोजन समिति का गठन करते हुए मंतोष चंद्रवंशी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं प्रभात कुमार को सचिव, धनंजय प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद को उप सचिव, मंतोष पासवान को मीडिया प्रभारी, दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने पिछले वर्ष आयोजित मेला का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उसे उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। बैठक में मेला के प्रचार-प्रसार को तेज करने, ...