दरभंगा, जनवरी 15 -- कुशेश्वरस्थान/जाले। मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा-पाठ और दान-पुण्य किया। मिथिला का बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में अलसुबह से लोगों ने शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर लोगों ने अपने हाथों में तिल, गुड़, अच्छत, चंदन आदि लेकर शिवलिंग पर अर्पित कर खुशहाल जीवन की कामनाएं की। सुबह बाबा के गर्भगृह का पट खुलते ही सरकारी पूजा-अर्चना के बाद शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी जो दोपहर बाद तक जारी रही। पूजा-अर्चना के बाद शिवनगरी का पारंपरिक भोजन चूरा-दही का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। खासकर लाई, मुरही व तिलवा की अच्छी बिक्री रही। मकर संक्रांति पर एक लाख से भी अधिक शिवभक्तों ने बाबा का जलाभिषंक किया। उधर, जाले के रतनपुर स्थित गंगेश्वरस्थान में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.