घाटशिला, जनवरी 14 -- पोटका, संवाददाता। मकर संक्रांति को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। कहीं 14 जनवरी तो कहीं 15 जनवरी को पर्व मनाए जाने को लेकर भले ही संशय है, लेकिन त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर क्षेत्र के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मकर संक्रांति के अवसर पर नए कपड़े, तिलकुट और गुड़ की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ मंगलवार को बाउड़ी हाट में उमड़ी। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। खासकर गया के प्रसिद्ध तिलकुट के साथ-साथ वैशाली एवं स्थानीय तिलकुट की मांग काफी बढ़ गई है। इसके अलावा नारियल की भी खूब बिक्री हो रही है। परंपरा के अनुसार नारियल फोड़कर आखान जात्रा की शुरुआत की जाती है, जिसको लेकर लोग विशेष रूप से नारियल खरीद रहे हैं। मकर संक्रांति के मद्देनजर बाजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.