छपरा, जनवरी 11 -- नाव परिचालन पूरी तरह बंद रखने का आदेश छपरा, नगर प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ उमड़ने वाली भीड़ को सुरक्षित रखने के लिए इस बार सारण जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। वर्ष 2017 में पटना के गंगा दियारा क्षेत्र में पतंग उत्सव के दौरान हुई दुखद घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने एहतियातन कड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर इस बार भी नदी तटों पर पतंग उत्सव का आयोजन नहीं होगा। साथ ही सोनपुर सहित जिले के सभी अनुमंडलों में मकर संक्रांति के दिन नावों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा और निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। गंगा सहित अन्य नदियों में बने टापुओं की ओर जाने पर सख्त रोक रहेगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि आस्था के इस पर्व पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.