गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के तिवारी मरहटिया गांव स्थित देवीधाम शक्तिपीठ पर पौधरोपण किया गया। पौधरोपण की शुरुआत त्रीडंडी स्वामी उदय नारायणाचार्य ने की। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पुण्य का काम है। साथ ही मंदिर परिसर में पौधा लगाने से सुंदरता बढ़ेगी और वातावरण भी शुद्ध रहेगा। पौधरोपण में गोरखनाथ तिवारी, सुरेश चौबे, रविंद्र तिवारी, अशोक चंद्रवंशी, विद्यासागर तिवारी, बिरू तिवारी, विकास चौबे, विनायन विश्वकर्मा ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...