नोएडा, जनवरी 15 -- नोएडा संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों के तहत खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट में आरडब्ल्यूए की ओर से पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि सोसायटी के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राहगीरों को खिचड़ी व केला प्रसाद वितरित किया गया। वहीं सेक्टर-5 स्थित हरौला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा एवं टेक्निकल एसोसिएशन द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मंडल के चेयरमैन नरेश कुच्छल और अध्यक्ष राम अवतार सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति दान-पुण्य और सामाजिक समरसता का पर्व है। आयोजन के दौरान करीब 1800...