पीलीभीत, जनवरी 15 -- पीलीभीत/पूरनपुर। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर धनाराघाट स्थित शारदा नदी तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। सूर्य उदय की पहली वेला में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और दान-पुण्य कर पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। ब्रह्मचारी घाट पर भी कुछ लोग स्नान करने पहुंचे और मां गंगा का स्मरण किया। घाट पर हर-हर गंगे और जय मां शारदा के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति के अवसर पर घाट पर मेले जैसा माहौल नजर आया। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भी शारदा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से दोपहर तक घाट पर भारी भीड़ बनी रही। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.