हाथरस, जनवरी 16 -- सादाबाद। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरूवार को सादाबाद क्षेत्र में दान-पुण्य और सेवा की परंपरा साकार होती नजर आई। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के लिए प्रसाद व सामग्री का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा। श्री गोवर्धनधाम स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर सादाबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल द्वारा श्रद्धालुओं को खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर से लेकर देर शाम तक लगातार प्रसाद वितरण चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मौके पर रानू सिसौदिया, रजत अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इधर, मकर संक्रांति के अवसर पर स्वर्गीय सतेंद्र सिंह चौहान सेवा संस्था के बैनर तले चरण सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.