बुलंदशहर, जनवरी 15 -- शहर के कोर्ट रोड स्थित सत्य ॐ सिद्धाश्रम शनि मंदिर में गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व पर 'सत्यास्मि मिशन' के तत्वावधान में दिव्य आध्यात्मिक आयोजन किया गया। श्री सदगुरुदेव स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब के सानिध्य में आयोजित तंत्रोक्त महायज्ञ में बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर पुण्य लाभ कमाया। यज्ञानुष्ठान का शुभारंभ विशेष तांत्रिक विधानों के साथ हुआ, जिसमें 12 प्रमुख देवी-देवताओं सहित पूर्णिमा देवी और उनकी 16 शक्तियों का आवाहन किया गया। इस दौरान देवताओं को उनके प्रिय विभिन्न भोग अर्पित किए गए और दिव्य मंत्रों के उच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महायज्ञ में सम्मिलित भक्तों ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु आहुतियां दीं और देवताओं से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी ने इस अवसर पर मकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.