बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 का बॉटम शौक डुमरांव में पतंगबाजी के साथ-साथ पतंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है, जिसमें बच्चे और युवाओं की टोली शामिल होती है देसी मांझे से उड़ रही रंग-बिरंगी और कार्टून वाली पतंग प्लास्टिक के बने पतंग की 5 से लेकर 50 रुपये में बिक्री फोटो-18, कैप्सन :- डुमरांव के जंगल बाजार में स्थित मंडी में पतंग की खरीददारी करते किशोर डुमरांव, संवाद सूत्र। मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही स्थानीय मंडियों में रंग-बिरंगे पतंग और धागे की दुकानें सज गई हैं। आज की युवा पीढ़ी भले ही डिजिटल दुनिया मे व्यस्त हो। लेकिन, मकर संक्रांति को लेकर पतंग उड़ाने का जुनून अभी भी कायम है। यह त्योहार लोगों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाली पतंग ज्यादा पसंद हैं तो, युवाओं को राजनीतिक चेहरे के फोटो लगी पतंग लुभा रही हैं।...