औरैया, जनवरी 15 -- औरैया, हिन्दुस्तान टीम। मकर संक्रांति के पर्व पर गुरुवार को जिलेभर में जगह-जगह खिचड़ी भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। आयोजन से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द और दान की परंपरा स्पष्ट रूप से झलकती रही। बिधूना संवाददाता के मुताबिक बिधूना कस्बे में किशनी रोड, दिबियापुर रोड, रामलीला मैदान व दुर्गा मंदिर समेत कई स्थानों पर खिचड़ी भोज हुआ। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में केशव यादव, राघवेन्द्र यादव व सहयोगियों द्वारा आयोजित भोज में राहगीरों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। याकूबपुर संवाददाता के मुताबिक याकूबपुर में भी दिनभर खिचड़ी भोज चलता रहा। ...