देवघर, जनवरी 13 -- सारवां। मकर संक्रांति के मौके पर जियाखाड़ा मां काली के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस दिन विशेष तौर पर भक्तों की आस्था और श्रद्धा यहां देखने को मिलती है। दूर दराज से आए माता रानी के भक्तों से मंदिर परिसर रौनक से भर जाता है। अजय नदी के किनारे स्थित मंदिर के समीप मकर संक्रान्ति के मौके पर एतिहासिक मेले का आयोजन होता है। इससे वहां की परंपराएं और भी दिलचस्प हो जाती है। यहां दो दिन तक भव्य मेला लगता है। स्थानीय लोग कहते है कि यहां जियामाता के दरबार में जो भी सूनी गोद लेकर श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक पहुंचते हैं, उनकी सूनी गोद माता की कृपा से जल्द भर जाती है। अमर सुहाग प्राप्त होता है। सुख एवं समृद्धि की प्राप्ती होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु माता के दरबार में बालक का मुंडन कराते हैं। उधर जियामाता मंदिर में वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.