सहारनपुर, जनवरी 15 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मकर संक्रांति पर कंबल एवं खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाल्मीकि मंदिर एवं कुष्ठ आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम में 250 जरुरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुंबर एवं सदस्य एस.सी/एस.टी आयोग महिपाल वाल्मीकि ने कंबल एवं खिचड़ी वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने कहा कि संस्था औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है। बताया कि इसे पूर्व संस्था द्वारा सभी सदस्यों के सहयोग 250 कंबल जिला जेल मे कैदियो को वितरित किए गए, इसी क्रम में आज मंकर संक्रांति के पावन पर्व पर वाल्मीकि मंदिर एवं कुष्ठ आश्रम पर 250 कंबलों का वितरण किया गया। संचालन महासचिव कुशल शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.