लखीमपुरखीरी, जनवरी 15 -- गोला गोकर्णनाथ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर समेत नगर और आसपास के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और परंपरागत रूप से गरीबों को खिचड़ी दान कर पुण्य अर्जित किया। पूरा नगर धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया, लेकिन इसी बीच प्रशासनिक अव्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ गईं। दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु तीर्थ क्षेत्र में स्नान नहीं कर सके। मकर संक्रांति पर तीर्थ स्नान का विशेष धार्मिक महत्व होता है, लेकिन पर्याप्त व्यवस्थाएं न होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त पुण्य स्नान से वंचित रह गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए केवल बीआईपी गेट से ही इंट्री दी गई, जबकि मुख्य गेट की ओर निर्माण कार्य चलने के कारण प्रवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.