गढ़वा, जनवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइए खुशियां बांटें की टीम विशेष रूप से सदर प्रखंड अंतर्गत गुरदी गांव पहुंची। इस अवसर पर यहां के उरांव और मुस्लिम टोला के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को गर्म वस्त्र भेंट कर पर्व की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान स्वेटर, जैकेट, कंबल, चप्पल सहित अन्य आवश्यक ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही बच्चों के बीच पारंपरिक खाद्य सामग्री भी प्रदान की गई। उससे त्योहार का उत्साह और उल्लास और बढ़ गया। ठंड के मौसम में मिली इस सहायता से इन परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि यह अभियान केवल राहत सामग्री वितरण नहीं, बल्कि त्योहारों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अपनापन देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.