मुंगेर, जनवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मुंगेर जिले में आस्था, परंपरा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस वर्ष 2 दिन आयोजित होने वाले इस पर्व के पहले दिन बुधवार को मुंगेर के पवित्र गंगा तट पर स्थित विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। वहीं, बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी के जरिए पर्व की खुशियां मनाईं। अनुकूल मौसम और धार्मिक वातावरण के बीच यह पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जो आज भी जिलेभर में विभिन्न रूपों में मनाया जाएगा। गंगा स्नान एवं पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : मकर संक्रांति के अवसर पर अहले सुबह से ही मुंगेर के कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट, कंकड़ घाट, बलुआ घाट एवं मनियारचक घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.