कन्नौज, जनवरी 15 -- गुगरापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुगरापुर और मिरगावां क्षेत्र में श्रद्धा, परंपरा और सेवा का व्यापक नजारा देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालु जलेसर, चियासर और खरगापुर की ओर गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़े। सुबह से ही वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गंगा तटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया, देव विग्रहों का पूजन किया और पूज्य स्थलों के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। जलेसर क्षेत्र में भगवान शंकर, दुर्गा माता, गंगा मैया और हनुमान जी के मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ संत महापुरुषों के प्रवचन हुए। पर्व के अवसर पर खिचड़ी, अन्न, वस्त्र और दक्षिणा का दान भी श्रद्धालुओं ने किया। सेवा कार्यों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देव दरबार आश्रम में बड़े भइया उर्फ देव नारायण, मुख्य सेवादार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.