काशीपुर, जनवरी 15 -- काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित आवास विकास मोड़ पर कुमाऊं वैश्य महासभा के तत्वावधान में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पदाधिकारियों ने स्टाल लगाकर लोगों को चटनी और अचार के साथ खिचड़ी का वितरण किया। गुरुवार को खिचड़ी कार्यक्रम का शुभारंभ पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, उद्योग पति देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने किया। मकर संक्रांति पर मौजूद अतिथियों ने एक दूसरे की सुख-समृद्धि और उनके उज्जवल भविष्य के लिए भगवान सूर्य से कामना की। साथ ही कुमाऊं वैश्य महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यहां संजय अग्रवाल, जेपी अग्रवाल, शेष कुमार सितारा, सुरेश चंद्र गुप्ता, केसी बंसल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.