संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मकर संक्रांति का पर्व जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व पर लोगों ने पावन नदियों में स्नान दान कर पुण्य कमाया। पावन सरयू के बिड़हरघाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। खिचड़ी का दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। मकर संक्रांति का पर्व भगवान सूर्य की साधना और आराधना से जुड़ा है। इस दिन भगवान भास्कर धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इसी दिन से सूर्यदेव की उत्तरायण की यात्रा प्रारंभ हो जाती है। इसे ही मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस तिथि पर श्रद्धालु नदियों में स्नान दान कर पुण्य कमाए। आचार्य रामनंद शुक्ल ने बताया कि मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होते हैं। इसे देवताओं का दिन माना जाता है। मकर संक्रांति के पर्व पर नदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.